देश

Maharajganj Snakebite Tragedy: यूपी के महाराजगंज में हेलमेट में छिपे सांप ने मां-बेटे को डसा, बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. घर में रखे मोटरसाइकिल हेलमेट के फोम के अंदर छिपे जहरीले सांप ने बिस्तर पर सो रहे मां और उसके 11 वर्षीय बेटे को डस लिया

Maharajganj Snakebite Tragedy: यूपी के महाराजगंज में हेलमेट में छिपे सांप ने मां-बेटे को डसा, बच्चे की मौत

Maharajganj Snakebite Tragedy: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. घर में रखे मोटरसाइकिल हेलमेट के फोम के अंदर छिपे जहरीले सांप ने बिस्तर पर सो रहे मां और उसके 11 वर्षीय बेटे को डस लिया. इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.

बिस्तर पर सोते समय हुआ हमला

यह मामला महाराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी गांव का है. रात के समय 11 वर्षीय अर्पित अपनी मां के साथ बिस्तर पर सो रहा था. पास में ही रखे एक हेलमेट के फोम के अंदर एक विषैला सांप छिपा हुआ था. अचानक सांप ने अर्पित की अंगुली में काट लिया.

बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मां की नींद खुल गई. उसने घबराहट में जैसे ही सांप को दूर खींचने की कोशिश की, सांप ने मां के गाल पर भी डस लिया.

अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में गवाही जान

घटना के तुरंत बाद परिजन पीड़ितों को सही समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गए. वे मां-बेटे को झाड़-फूंक कराने के लिए गाजीपुर स्थित सती माता मंदिर ले गए.

इलाज में हुई देरी के कारण 11 वर्षीय अर्पित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बच्चे की मौत के बाद जब परिजन निराश होकर वापस लौटे, तब मां की हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

वन्यजीव रक्षक ने सांप को पकड़ा, पुलिस जांच शुरू

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय वन्यजीव रक्षक (स्नेक कैचर) को सूचित किया. मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने घर में रखे हेलमेट के फोम के अंदर छिपे विषैले सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और दूर जंगल में छोड़ दिया.

सूचना मिलने पर चौक थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).