देश की खबरें | झारखंड ने अनलॉक-1 के लिए नये दिशानिर्देश जारी किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन से संबंधित दिशा निर्देशों के तहत राज्य के लिये भी नए दिशा निर्देश जारी किये हैं जिनके तहत राज्य में अनलॉक-1 अथवा लॉकडाउन-पांच में किसी विवाह कार्यक्रम में पचास से अधिक एवं किसी के अंतिम संस्कार में बीस से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
रांची, चार जून झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन से संबंधित दिशा निर्देशों के तहत राज्य के लिये भी नए दिशा निर्देश जारी किये हैं जिनके तहत राज्य में अनलॉक-1 अथवा लॉकडाउन-पांच में किसी विवाह कार्यक्रम में पचास से अधिक एवं किसी के अंतिम संस्कार में बीस से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ मामलों में राज्य सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है जिसके आलोक में राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है की पूर्व की भांति सभी धार्मिक संस्थान बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े | दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक राज कुमार आनंद हुए कोरोना वायरस से संक्रमित.
राज्य सरकार द्वारा जिन गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर अनुमति प्रदान की गयी है, उनमें आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर 9 बजे शाम से सुबह 5.00 बजे के बीच व्यक्तियों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और परिवहन के दौरान फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य है।
इनमें कहा गया है कि सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक,
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ट्रक के टैंक में लगी आग, तीन लोग झुलसे.
धार्मिक कार्य और अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमा होना निषिद्ध बना रहेगा।
दिशानिर्देशों के अनुसार निजी वाहनों व टैक्सी द्वारा राज्य में व्यक्तियों के प्रवेश के लिए ई
प्रवेश पास की आवश्यकता बनी रहेगी।
राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटखा, तम्बाकू और तम्बाकू उत्पादों
का सेवन वर्जित है।
ऐसे ही अन्य दिशानिर्देश जारी किये गये हैं जो 04.06.2020 से 30.06.2020 तक की अवधि के लिए लागू रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)