देश की खबरें | उग्रवादी हिंसा में घायल हुए सीआरपीएफ के आठ जवानों को मुआवजा देगी झारखंड सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में 2013 में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवानों को डेढ़ लाख से लेकर पचास हजार रुपये तक की अनुग्रह राशि दी जायेगी।

जियो

रांची, 10 जून झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में 2013 में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवानों को डेढ़ लाख से लेकर पचास हजार रुपये तक की अनुग्रह राशि दी जायेगी।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ जवानों को अनुग्रह अनुदान का भुगतान करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.

उन्होंने बताया कि कर्तव्य पालन के दौरान घायल हुए पांच जवानों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए, दो जवानों को एक-एक लाख रुपए और एक अन्य जवान को पचास हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र में 2013 में नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान उग्रवादियों के साथ सीआरपीएफ जवानों की मुठभेड़ हुई थी और इस घटना में आठ जवान घायल हो गये थे।

यह भी पढ़े | Good News: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोविड-19 को लेकर मुंबई से जुड़े ये सकारात्मक आंकड़े जारी किए.

इनमें आठ जवानों को अनुग्रह अनुदान देने का निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित अनुग्रह अनुदान समिति की बैठक में लिया गया था जिसे मुख्यमंत्री ने भी अनुमोदित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के खिलाफ हिंसा में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अरुण कुमार शर्मा, गोविंद चंद्र गिरि, चंद्रकांत सिंह, तारिक अहमद भट्ट और प्रीतम (प्रियतम कुमार) को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए बतौर अनुग्रह अनुदान मिलेगा, वहीं संजय वानखेड़े तथा नरेश कुमार को एक-एक लाख रुपए एवं विश्वनाथ भदौरिया को 50 हजार रुपए की राशि मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\