एजेंसी न्यूज

Jharkhand Budget 2024-45: झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-45 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये का पेश किया बजट

झारखंड सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय अनुमान पिछले वार्षिक वित्तीय विवरण से 10 प्रतिशत से अधिक है.

Jharkhand Budget 2024-45:  झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-45 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये का पेश किया बजट
budget

रांची, 27 फरवरी : झारखंड सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय अनुमान पिछले वार्षिक वित्तीय विवरण से 10 प्रतिशत से अधिक है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में कहा, “मैं वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,28,900 करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखता हूं.” हाल ही में गठित चंपई सोरेन सरकार का यह पहला बजट है. यह भी पढ़ें : Basavaraj Patil Resigns From Congress: महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, बसवराज पाटिल ने कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा- VIDEO

उरांव ने कहा, “बजट गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और राज्य के समग्र विकास को गति देगा.”

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).