Basavaraj Patil Resigns From Congress: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता बसवराज पाटिल ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अब वह बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. दरअसल, बसवराज पाटिल ने आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की थी. हालांकि, कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने पाटिल का कहना है कि उन्हें पाटिल से कोई पत्र नहीं मिला है. बता दें, बसवराज पाटिल औसा निर्वाचन क्षेत्र से 2 बार के विधायक हैं. वह मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख लिंगायत नेता भी रहे हैं. वह अपने पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थे. 2019 में पाटिल को बीजेपी नेता अभिमन्यु पवार ने हराया था.
वीडियो देखें:
Maharashtra Congress leader Basavaraj Patil resigns from the party, expected to join BJP today. pic.twitter.com/uYq7Jffcil
— ANI (@ANI) February 27, 2024













QuickLY