खेल की खबरें | सब्जी बेचने वाली राष्ट्रीय तीरंदाज को झारखंड सरकार ने दिये 20,000 रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेचने को मजबूर राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज सोनू खातून को झारखंड सरकार ने बुधवार को 20,000 रुपये का चेक सौंपा।

रांची, तीन जून आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेचने को मजबूर राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज सोनू खातून को झारखंड सरकार ने बुधवार को 20,000 रुपये का चेक सौंपा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को सोनू खातून को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पीड़ादायक है कि सोनू अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी बेचने को विवश है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि कि यह तीरंदाज धनुष टूट जाने के कारण खेल में सक्रिय रूप से भाग नहीं पायी और उन्हें सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

उन्होंने कहा, ‘‘इस तीरंदाज को सहायता स्वरूप बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। भविष्य में भी इन्हें जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।’’

धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के जुबेर आलम ने बताया कि 18 वर्षीय सोनू ने 2011 में राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। तीन बहनों में सबसे बड़ी सोनू के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now