एजेंसी न्यूज

Jharkhand: दुमका में दो दिनों में 84 स्कूली बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित

जिले में पिछले दो दिनों में 84 स्कूली बच्चों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 45 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं बृहस्पतिवार को 39 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

Jharkhand: दुमका में दो दिनों में 84 स्कूली बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित
कोरोना (Photo Credits: ANI/File Photo)

दुमका (झारखंड), 15 जनवरी : जिले में पिछले दो दिनों में 84 स्कूली बच्चों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 45 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं बृहस्पतिवार को 39 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. यह भी पढ़ें : गरीबों को पेट्रोल पर 25 रुपये की सब्सिडी देने का तंत्र विकसित करें: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा

सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जिले में कुल 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिनमें आरएसके हाई स्कूल नोनीहाट के 23 बच्चे तथा 10-17 आयुवर्ग के अन्य बच्चे भी शामिल हैं. दुमका में फिलहाल कोविड के 848 मरीजों का इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).