एजेंसी न्यूज

Jharkhand : पलामू में 25 किलोग्राम गांजा बरामद

पलामू जिले के हरिहरगंज में रविवार को पुलिस ने विशेष छापामारी में पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत का पच्चीस किलोग्राम गांजा बरामद किया।

Jharkhand : पलामू में 25 किलोग्राम गांजा बरामद
गांजा (Photo Credits: Pixabay/File)

मेदिनीनगर (झारखंड), 33अक्तूबर: पलामू जिले के हरिहरगंज में रविवार को पुलिस ने विशेष छापामारी में पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत का पच्चीस किलोग्राम गांजा बरामद किया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांजा छिपाकर दूध विक्री केन्द्र (खटाल) में रखा हुआ था जिसकी गुप्त जानकारी हरिहरगंज पुलिस को मिली थी.पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गांजा तीन अलग-अलग प्लास्टिक के थैलों में रखा था.यह भी पढ़े: Noida: नोएडा में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि छापामारी के वक्त खटाल मालिक मनोज साव (30) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 01:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).