एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के मामले में रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए.

Noida: नोएडा में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा (उप्र), 11 जुलाई : नोएडा (Noida)में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के मामले में रविवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए.

बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चार मूर्ति चौराहे के पास से गाजियाबाद निवासी अमित मिश्रा और गौतम ठाकुर को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. यह भी पढ़ें : दिल्ली के स्कूलों में सभागारों का प्रशिक्षण, बैठक के लिए किया जाएगा इस्तेमाल : डीडीएमए

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).