खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन से हटीं जेसिका पेगुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की जेसिका दो साल पहले रोलां गैरो पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

अमेरिका की जेसिका दो साल पहले रोलां गैरो पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

फ्रेंच ओपन रविवार को शुरू होगा।

जेसिका को इसी सत्र में गर्दन में चोट लगी थी और वह अप्रैल से नहीं खेली हैं।

जेसिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मैंने सामान्य अभ्यास शुरू किया है (हफ्तों से कोई समस्या नहीं है) लेकिन उबरने और खेल में वापसी को लेकर बेहद सुरक्षित रुख अपना रही हूं। अगर मुझे पांच से सात दिन और मिलते तो मैं शत प्रतिशत खेलती।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं ग्रास कोर्ट पर पूर्ण सत्र और गर्मियों के बाकी सत्र के लिए वापसी करूंगी।’’

डब्ल्यूटीए ने कहा है कि जेसिका के हटने से 2019 में रोलां गैरो से उनके लगातार 19 ग्रैंडस्लैम में खेलने का क्रम भी टूट गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\