देश की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी कोरोना वारियर्स को समर्पित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके खिलाफ यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जो जर्सी पहनेंगे उस पर ‘ थैंक्यू कोविड वारियर्स ’ लिखा होगा जो कोरोना महामारी के बीच काम पर डटे कोरोना योद्धाओं के जज्बे को उनका सलाम होगा ।

आईपीएल की शुरूआत शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहले मैच से होगी ।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Assembly ByPolls 2020: कांग्रेस और बीएसपी के मैदान में उतरने से चुनाव हुआ Interesting, सत्ताधारी बीजेपी को हो सकता है फायदा.

दिल्ली टीम ने एक बयान में कहा ,‘‘ दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक मैच जर्सी पर ‘थैंक्यू कोविड वारियर्स’ लिखा होगा और पूरे सत्र में टीम यही जर्सी पहनेगी ।’’

दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वर्चुअल मीट में कुछ कोरोना योद्धाओं से बात भी की जिनमें डॉक्टर और पुलिस अधिकारी शामिल थे ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, सीएम नीतीश कुमार-पीयूष गोयल भी रहे मौजूद.

ईशांत ने विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ सभी सफाईकर्मियों, डॉक्टरों, सुरक्षाबलों, रक्तदान करने वालों, समाजसेवियों, डॉक्टरों और उनके परिवारों को यह मानवता की सेवा के लिये हमारा सलाम है।’’

अमित मिश्रा ने कहा ,‘‘ इन कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिये शब्द काफी नहीं है । आप सभी को हमारा सलाम । आपके काम प्रेरित करते रहेंगे ।’’

कैफ ने कहा ,‘‘ जिंदगी की इस लड़ाई में दूसरों को खुद से आगे रखने के लिये बड़ा जज्बा और निस्वार्थ भाव चाहिये होता है । दुनिया को बेहतर बनाने के लिये मैं आप सभी को सलाम करता हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)