विदेश की खबरें | जेनिफर लोपेज का नौवां एल्बम 'दिस इज मी...नाउ' फरवरी 2024 में होगा रिलीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पॉप स्टार जेनिफर लोपेज का नौवां एल्बम 'दिस इज मी नाउ' 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लॉस एंजिलिस, 28 नवंबर पॉप स्टार जेनिफर लोपेज का नौवां एल्बम 'दिस इज मी नाउ' 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगा।

मनोरंजन समाचार वेबसाइट वैरायटी के मुताबिक, गायिका के नौंवे एल्बम के साथ एक फिल्म 'इंसपायरड बाय द म्यूजिक' भी उसी दिन रिलीज हो रही है।

अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने 'दिस इज मी ...नाउ : द फिल्म' को दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर रिलीज करने के सभी अधिकार खरीद लिए हैं।

'दिस इज मी नाउ : द फिल्म' के निर्माता हैं न्यूयोरिकन प्रोडक्शंस।

लोपेज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर नए एल्बम के टीजर को साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ' 'दिस इज मी नाउ': 16 फरवरी 2024 को होगी संगीत के सफर की शुरुआत।''

जेनिफर लोपेज का यह एल्बम 'दिस इज मी नाउ', उनकी बहन के एल्बम 'दिस इज मी देन' के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

लोपेज और रोजेट चायद ने इस नए एल्बम को लिखा है। साथ ही एंजेल लोपेज, जेफ 'गिटी' जिटेलमैन, हिट बॉय, टे कीथ और आईएनके समेत अन्य लोगों ने मिलकर एल्बम का निर्माण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now