JEE Main Result 2021 Declared: जेईई-मेन का परिणाम घोषित, 44 उम्मीदवारों को मिला 100 परसेंटाइल, 18 को पहला रैंक
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का परिणाम मंगलवार की रात घोषित कर दिया गया, इसमें कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किये हैं .
नयी दिल्ली, 15 सितंबर : इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main) का परिणाम मंगलवार की रात घोषित कर दिया गया, इसमें कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किये हैं . वहीं 18 उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक मिला है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार की रात यह जानकारी दी.
इस साल से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके. पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था. यह भी पढ़ें : JEE Main Result 2021 Declared: जेईई मेन रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
National Testing Agency (NTA) releases JEE Main results; 44 candidates get 100 percentile, 18 candidates on rank 1 pic.twitter.com/GO8vEfaZCd
— ANI (@ANI) September 14, 2021
अगले चरण की परीक्षायें अप्रैल और मई में होनी थी, लेकिन देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था. तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

