देश की खबरें | जेईई, नीट प्रवेश परीक्षाओं को लेकर राजनीति कर रही है कांग्रेस: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस इंजीनियरिंग के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) या जेईई और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) को लेकर ‘‘राजनीति’’ कर रही है। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि मोदी सरकार विपक्षी पार्टी को छात्रों का भविष्य ‘‘खराब’’ नहीं करने देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस इंजीनियरिंग के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) या जेईई और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) को लेकर ‘‘राजनीति’’ कर रही है। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि मोदी सरकार विपक्षी पार्टी को छात्रों का भविष्य ‘‘खराब’’ नहीं करने देगी।

कोविड-19 महामारी के बढ़ रहे मामलों और कुछ राज्यों में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने जेईई मेन्स और नीट परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Punjab: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को दिया सख्त निर्देश, राज्य में 6:30 बजे तक बंद हों शराब की दुकानें.

केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी सावधानियों के साथ ये परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस मानती है कि भले ही छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाए लेकिन वह राजनीति करने का कोई मौका न चूके। 85 फीसद से अधिक जेईई और नीट के उम्मीदवारों इससे सहमत नहीं है और उन्होंने प्रवेश पत्र डानलोड कर लिया है। मोदी सरकार कांग्रेस को अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए छात्रों का भविष्य खराब नहीं करने देगी।’’

यह भी पढ़े | Chennai Airport: साड़ी और शर्ट में छिपाकर पार्सल के जरिए भेज रहे थे 1.36 कोरोड़ रुपये, कस्टम ने किया जब्त.

इंजीनियरिंग के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) या जेईई एक से छह सितंबर के बीच होगी जबकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-स्नातक) 13 सितंबर को कराने की योजना है । नीट के लिए 15.97 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जेईई मेन के लिये करीब 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था ।

कोरोना वायरस के कारण ये परीक्षाएं पहले ही दो बार टाली जा चुकी हैं । जेईई मेन्स परीक्षा मूल रूप से 7-11 अप्रैल को आयोजित होनी थी लेकिन इसे 18-23 जुलाई के लिये टाल दिया गया । नीट परीक्षा मूल रूप से 3 मई को आयोजित होनी थी लेकिन इसे 26 जुलाई के लिये टाल दिया गया था। इन परीक्षाओं को एक बार फिर सितंबर के लिये टाल दिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\