एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जावा मोटरसाइकिल की 12 महीनों में 50,000 से अधिक इकाइयां बिकीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोटरसाइकिल ब्रांड जावा की देश में पूर्ण परिचालन शुरू होने के सालभर के भीतर 50,000 से अधिक इकाइयां बिकी हैं। क्लासिक लीजेंड्स देश में जावा मोटरसाइकिल की बिक्री करती है।

जरुरी जानकारी | जावा मोटरसाइकिल की 12 महीनों में 50,000 से अधिक इकाइयां बिकीं

नयी दिल्ली, 12 नवंबर मोटरसाइकिल ब्रांड जावा की देश में पूर्ण परिचालन शुरू होने के सालभर के भीतर 50,000 से अधिक इकाइयां बिकी हैं। क्लासिक लीजेंड्स देश में जावा मोटरसाइकिल की बिक्री करती है।

क्लासिक लीजेंड्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देश में जावा की बिक्री नवबर 2018 में शुरू की गयी। तब दो मॉडल जावा और जावा फोर्टी को बाजार में उतारा गया। जबकि कंपनी ने अपना पूर्ण परिचालन पिछले साल नवंबर में शुरू किया और इसी माह में जावा पेराक को भी पेश किया गया।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

कंपनी ने कहा, ‘‘जावा मोटरसाइकिल ने अपना पूर्ण परिचालन शुरू होने के बाद 12 महीनों के भीतर 50,000 दोपहिया वाहन की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। बिक्री के आंकड़े देश में जावा मोटरसाइकिल की उत्साही मांग को दिखाते हैं।’’

क्लासिक लीजेंड्स में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मंहिंद्रा की है, जबकि 40 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी के संस्थापक अनुपम थरेजा और रुस्तमजी समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बोमन ईरानी के पास है।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

अभी कंपनी देश में महिंद्रा एंड महिंद्रा के मध्यप्रदेश में इंदौर के पास पीथमपुर संयंत्र में अपनी मोटरसाइकिल का विनिर्माण कर रही है। यहां सालाना पांच लाख वाहन का उत्पादन होता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2016 में क्लासिक लीजेंड्स के साथ इस संबंध में एक समझौता किया था। इसके तहत कंपनी भारतीय और पूर्वी एशियाई देशों में जावा ब्रांड नाम से मोटरसाइकिल की बिक्री करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).