एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जापान का व्यापार घाटा पहली छमाही में निर्यात में सुधार से हुआ कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में जापान का व्यापार घाटा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में आधे से अधिक घटकर 3230 अरब येन (21 अरब डॉलर) रह गया।

जरुरी जानकारी | जापान का व्यापार घाटा पहली छमाही में निर्यात में सुधार से हुआ कम

वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में जापान का व्यापार घाटा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में आधे से अधिक घटकर 3230 अरब येन (21 अरब डॉलर) रह गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले येन की कमजोरी ने हाल के महीनों में जापान के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद की है। वाहनों तथा कंप्यूटर चिप के बढ़ते निर्यात से जून में व्यापार अधिशेष एक साल पहले की तुलना में पांच गुना बढ़कर 224 अरब येन या 1.4 अरब डॉलर हो गया।

कमजोर येन जापान के आयात के लिए नकारात्मक माना जाता है, खास तौर पर मुद्रास्फीति के रुझान और बढ़ती ऊर्जा लागत के बीच...। संसाधन-विहीन जापान अपनी करीब पूर्ण ऊर्जा जरूरत आयात करता है।

जापान ने लगातार छह वित्तीय छमाही में व्यापार घाटा दर्ज किया जिसकी शुरुआत 2021 की अंतिम छमाही से हुई। इसका मुख्य कारण कमजोर येन और बढ़ती वैश्विक कीमतें रहीं।

जापान एक अप्रैल से 31 मार्च के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है।

आंकड़ों के अनुसार, जून महीने में आयात तीन प्रतिशत बढ़कर 8980 अरब येन (58 अरब डॉलर) हो गया, जबकि निर्यात पांच प्रतिशत बढ़कर 9200 अरब येन (59 अरब डॉलर) रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).