एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जापान के निर्यात में फरवरी में 11.4 प्रतिशत का उछाल, आयात में मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लगातार दो महीनों के घाटे के बाद मजबूत निर्यात वृद्धि से पिछले महीने व्यापार अधिशेष रहा है।

जरुरी जानकारी | जापान के निर्यात में फरवरी में 11.4 प्रतिशत का उछाल, आयात में मामूली गिरावट

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लगातार दो महीनों के घाटे के बाद मजबूत निर्यात वृद्धि से पिछले महीने व्यापार अधिशेष रहा है।

जापान ने पिछले महीने 584 अरब येन (3.9 अरब अमेरिकी डॉलर) का व्यापार अधिशेष दर्ज किया। पिछले साल समान अवधि में इसका व्यापार घाटा 415 अरब येन था।

फरवरी में निर्यात में यह उछाल जनवरी में सात प्रतिशत वार्षिक वृद्धि से अधिक रहा। निर्यात कुल 9,190 अरब येन (61 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा, जबकि आयात 0.7 प्रतिशत घटकर 8,610 अरब येन (57 अरब डॉलर) रह गया।

जनवरी में आयात में सालाना आधार पर करीब 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

जापान के निर्यात में हाल के महीनों में वृद्धि हुई है, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा शुल्क लागू करने से पहले ही कंपनियों ने निर्यात में तेजी दिखाई है।

इस्पता और एल्युमीनियम पर अमेरिका द्वारा उच्च शुल्क पहले ही लागू कर दिया गया है, लेकिन जापान की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा वाहन शुल्क है, जो अगले महीने से लागू होने वाला है।

हालांकि, जापान के अधिकारी ट्रंप प्रशासन से जापान के लिए छूट की मांग कर रहे हैं, जो अमेरिका का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार और सहयोगी है।

जापान का फरवरी में अमेरिका को निर्यात 10.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि अमेरिका से आयात में सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिका के साथ जापान का व्यापार अधिशेष 918.8 अरब येन (6.2 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा।

एशिया को निर्यात में सालाना आधार पर करीब 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि यूरोप को निर्यात में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

निर्यात में उछाल का एक बड़ा हिस्सा खाद्य, मशीनरी और वाहनों का था।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण पश्चिम एशिया से आयात में गिरावट आई।

इस बीच, जापान के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को अपेक्षा के अनुरूप अपनी नीतिगत ब्याज दर को 0.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).