विदेश की खबरें | जापान ने चीनी विदेशमंत्री के दौरे के दौरान द्वीप पर घुसपैठ को लेकर विरोध जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों पक्षों ने विवादित क्षेत्र में उकसावे वाली कार्रवाई से बचने पर सहमति जताई।

दोनों पक्षों ने विवादित क्षेत्र में उकसावे वाली कार्रवाई से बचने पर सहमति जताई।

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को तोक्यो पहुंचे चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद मुख्य कैबिनेट सचिव कातसुनोबी कातो ने पत्रकारों को बताया, “स्थिति बेहद गंभीर है।”

यह भी पढ़े | भारत से सामान्य व्यापार संबंध बहाल करने लिए China ने किया फिर आग्रह.

क्षेत्रीय विवाद और युद्ध के इतिहास को देखते हुए दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, यद्यपि अमेरिका के साथ चीन का व्यापार विवाद बढ़ने के बाद हाल के वर्षों में जापान के साथ उसके रिश्तों में सुधार आया है।

क्षेत्रीय विवाद मुख्य रूप से जापान के नियंत्रण वाले पूर्वी चीन सागर द्वीपों को लेकर है जिन्हें जापान सेनकाकू और चीन दिआओयू कहता है। जापान की चेतावनी और विरोध के बावजूद चीनी तटरक्षक जहाजों ने इस द्वीप के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 मामले 5.96 करोड़ तक पहुंचा, अब तक 1.40 लाख से अधिक की हुई मौत.

कातो ने कहा कि जापान सरकार ने बुधवार को विरोध दर्ज कराया जब चीनी जहाज जापान के सन्निहित क्षेत्र में घुस आए जो उसके जल क्षेत्र के ठीक बाहर स्थित है। जापान ने कहा कि यह इस साल इस तरह की 306वीं घटना है।

कातो ने कहा, “मैंने (वांग को) द्वीपों के आसपास चीनी सरकार के जहाजों की गतिविधियों को लेकर हमारी चिंताओं से अवगत कराया और चीन से सकारात्मक कदम उठाने के लिये कहा।”

उन्होंने कहा कि वांग के मुताबिक चीन को जापान के साथ सकारात्मक रिश्तों की उम्मीद है और यह क्षेत्र में एक रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी और वांग ने मंगलवार को इस बात पर सहमति जताई थी कि द्वीपों के आसपास तनाव नहीं बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now