जरुरी जानकारी | जापान को वित्त वर्ष 2024-25 में 5200 अरब येन का व्यापार घाटा,अमेरिका के साथ अधिशेष बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च तक के वित्त वर्ष में जापान का वैश्विक व्यापार घाटा कुल 5200 अरब येन (37 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा। लगातार चौथा वर्ष घाटे दर्ज किया गया।
वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च तक के वित्त वर्ष में जापान का वैश्विक व्यापार घाटा कुल 5200 अरब येन (37 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा। लगातार चौथा वर्ष घाटे दर्ज किया गया।
हालांकि, अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष (आयात व निर्यात के बीच का अंतर) बढ़कर 9000 अरब येन (63 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया।
जापान का अमेरिका एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक सहयोगी और अमेरिका में प्रमुख निवेशक है, जो सैकड़ों हजारों अमेरिकियों को रोजगार देता है। हालांकि, अमेरिका को निर्यात को लेकर शुल्क बढ़ोतरी का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
अमेरिका ने जापान पर 24 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की दो अप्रैल को घोषणा की थी। बाद में इस फैसले को नौ अप्रैल को 90 दिन के लिए टाल दिया गया।
जापान को अब भी 10 प्रतिशत मूल शुल्क और आयातित कार, वाहनों के घटक, इस्पात तथा एल्यूमीनियम के निर्यात पर 25 प्रतिशत कर का सामना करना पड़ रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, जापान ने मार्च महीने में 544 अरब येन (4 अरब अमेरिकी डॉलर) का व्यापार अधिशेष दर्ज किया। निर्यात में लगातार छठे महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई और मार्च में यह सालाना आधार पर करीब चार प्रतिशत बढ़ा। फरवरी की तुलना में वृद्धि धीमी रही।
अमेरिका को निर्यात में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शेष एशिया को निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़ा। चीन को निर्यात में गिरावट आई जबकि हांगकांग, ताइवान और दक्षिण कोरिया को निर्यात में वृद्धि हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

