जरुरी जानकारी | जेनसोल के प्रवर्तकों ने ऋणदाता की मंजूरी के बिना इक्विटी कम की, शिकायत दर्ज: इरेडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घोटाले से प्रभावित जेनसोल इंजीनियरिंग को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए ऋण देने वाले दो सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं में से एक इरेडा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी (जेनसोल) के प्रवर्तकों ने उनकी मंजूरी के बिना शेयरधारिता कम करके अनुबंध का उल्लंघन किया है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल घोटाले से प्रभावित जेनसोल इंजीनियरिंग को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए ऋण देने वाले दो सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं में से एक इरेडा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी (जेनसोल) के प्रवर्तकों ने उनकी मंजूरी के बिना शेयरधारिता कम करके अनुबंध का उल्लंघन किया है।

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने कहा कि उसने 24 अप्रैल को अनुबंध उल्लंघन के लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई है।

इरेडा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड और इसके प्रवर्तकों और सहयोगी कंपनियों से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के बाद इरेडा ने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के दिशानिर्देशों और कंपनी के उचित परिश्रम प्रोटोकॉल के अनुसार एक आंतरिक समीक्षा शुरू की है।”

जेनसोल का कर्ज खाता वर्तमान में फंसा है, लेकिन इसे एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इरेडा की जांच और जोखिम समितियां मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं। समीक्षा के परिणाम के आधार पर वसूली के संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

जेनसोल को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से संचार करने के बारे में इरेडा ने कहा कि उसने वे पत्र जारी नहीं किए, जिनका उन्होंने उल्लेख किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज