देश की खबरें | जंगपुरा विधानसभा सीट: भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता ‘आप’ में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को स्वागत किया।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को स्वागत किया।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

जंगपुरा में यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले, पटपड़गंज उनकी पारंपरिक सीट थी।

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के साथ सिसोदिया ने नए सदस्यों का स्वागत किया, जिनमें भाजपा नेता और पूर्व पार्षद विजयपाल सिंह व जंगपुरा से भाजपा के ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित चौधरी शामिल थे।

सिसोदिया ने इस बारे में पत्रकारों से कहा, “भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व से प्रभावित होकर हमारे आंदोलन में शामिल होने का फैसला किया है। यह जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मजबूत टीम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

जंगपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू