जम्मू, 21 जुलाई ड्यूटी पर तैनात 43 वर्षीय एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर सर्विस राइफल गलती से चलने से गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह आत्महत्या का मामला तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी नगरोटा के रहने वाले थे और उनका नाम जय राज था। वह चन्नी इलाके में ड्यूटी पर थे, तभी आज शाम उनकी राइफल से गोली चल गई।
अधिकारियों बताया कि उनके सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि उन्हें कई गोलियां लगी थीं।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि राज की मौत राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY