देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने गुमराह युवाओं से हिंसा, तबाही का रास्ता छोड़ने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 29 अगस्त जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने घाटी में आतंकवाद से जुड़ने वाले युवाओं से हिंसा और तबाही का रास्ता छोड़ने की शनिवार को अपील की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी ने दक्षिण कश्मीर में पुलवामा और शोपियां जिले का दौरा कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने एक के बाद एक मुठभेड़ों की सफलता पर पुलिसकर्मियों, सेना और सीआरपीएफ अधिकारियों की सराहना की। मुठभेड़ों में सात आतंकियों को मार गिराया गया और एक ने समर्पण कर दिया।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Weather: भारी बारिश से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़, होशंगाबाद में एनडीआरएफ, सेना तैनात.

सिंह ने पुलवामा में मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को भी श्रद्धांजलि दी ।

पुलवामा और शोपियां जिले में सफल अभियान का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि अल बद्र के जिला कमांडर शकूर पारे और उसके साथी कई बर्बर अपराध में संलिप्त थे ।

यह भी पढ़े | Prashant Bhushan Contempt Case: सोमवार को सजा सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट.

सिंह ने कहा कि पारे और उसके सहयोगियों ने आतंकवाद से जोड़ने के लिए स्थानीय युवाओं की भी भर्ती की ।

डीजीपी ने शुक्रवार को शोपियां में मुठभेड़ के दौरान समर्पण करने वाले सुहैब भट के अभिभावकों को भी मुबारकवाद दी ।

सिंह ने उम्मीद जतायी कि आतंकवाद के रास्ते गए युवा आत्मसमर्पण का मार्ग अपनाएंगे और हिंसा और तबाही का रास्ता छोड़ देंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)