देश की खबरें | जम्मू: नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती महिला में कोविड-19 की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती महिला की जांच में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद नर्सिंग होम को संक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को सील कर दिया गया।

जम्मू, 13 जुलाई यहां स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती गर्भवती महिला की जांच में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद नर्सिंग होम को संक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को सील कर दिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 4328 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में स्थित नर्सिंग होम के सभी चिकित्साकर्मियों और मरीजों की एहतियात के तौर पर जांच कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मरीज के सीधे संपर्क में आए लोगों को जांच में प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़े | अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना.

उन्होंने कहा कि इमारत को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है और सार्वजनिक तौर पर नर्सिंग होम को खोलने से पहले सभी के नमूने लिए जाएंगे।

इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू के बाहरी क्षेत्र में स्थित अरनिया पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी की जांच में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद थाने को बंद कर दिया गया है।

जम्मू जिले में यह दूसरा पुलिस थाना है जहां कोविड-19 का मामला आने के बाद उसे बंद कर दिया गया है।

रविवार को शहर के जानीपुर पुलिस थाने में तैनात एक अधिकारी के संक्रमित पाए जाने के बाद थाने को बंद कर दिया गया था।

अरनिया पुलिस थाने के कर्मियों की जांच की जा रही है।

जम्मू क्षेत्र में रविवार की शाम तक कोविड-19 के 2,243 मामले सामने आ चुके हैं।

इनमें से 17 मरीजों की मौत हो चुकी है और 1,473 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\