एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir : नियंत्रण रेखा के पास सैनिक ने खुद को गोली मारी, मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक सैनिक ने अपने सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Jammu and Kashmir : नियंत्रण रेखा के पास सैनिक ने खुद को गोली मारी, मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

श्रीनगर, 23 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक सैनिक ने अपने सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेना के 6 राष्ट्रीय राइफल के लोकिन्दर सिंह ने बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे नियंत्रण रेखा के पास केरन सेक्टर स्थित शिविर में अपने सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली. यह भी पढ़ें : Maharashtra Horror: डोंबिवली में नाबालिग लड़की से 29 लोगों ने किया गैंगरेप, 24 गिरफ्तार

सिंह को तुरंत करीबी सैन्य स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).