देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों को पनाह देने पर आवासीय संपत्ति कुर्क
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल की गई एक आवासीय संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल की गई एक आवासीय संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में स्थित इस संपत्ति का इस्तेमाल आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता देने के लिए किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति एकमंजिला मकान है। उन्होंने बताया कि यह संपत्ति सोपोर के रेबन इलाके के निवासी जावेद अहमद डार की है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई यूएपीए और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी के संबंध में की गई है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त संपत्ति का जानबूझकर इस्तेमाल आतंकवादियों को छिपाने और उन्हें ठहराने के लिए किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जाने और सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मिलने के बाद उक्त संपत्ति को यूएपीए के कानूनी प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

