देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर सोमवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह संसद में उन्हें जनता के मुद्दों पर 'शेर की तरह दहाड़ते' हुए देखना चाहती हैं।

जम्मू, सात अगस्त पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर सोमवार को उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह संसद में उन्हें जनता के मुद्दों पर 'शेर की तरह दहाड़ते' हुए देखना चाहती हैं।

गुजरात की एक अदालत ने मार्च में राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया था और दो साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

किसी सांसद या विधायक को दो साल या उससे ज्यादा की सजा सुनाए जाने के बाद वह सदन की सदस्यता के लिये अयोग्य हो जाता है।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। राहुल की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल हुई।

महबूबा ने यहां पार्टी कार्यालय के भीतर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं कांग्रेस और राहुल गांधी को उनकी सदस्यता बहाल होने के लिए बधाई देना चाहती हूं। उच्चतम न्यायालय ने गुजरात की अदालत के फैसले पर कई सवाल खड़े किए हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर किसी गरीब व्यक्ति के साथ अन्याय होता है, तो फिर वह कहां जाए। ''

उन्होंने कहा कि निचली अदालतों से राहत नहीं मिलने के बाद सभी लोग तो उच्चतम न्यायालय का दरवाजा नहीं खटखटा सकते हैं। उन्होंने कहा, ''निचली अदालतों में बेगुनाहों की जमानत खारिज कर दी जाती है और उन्हें वर्षों तक जेल में डाल दिया जाता है, जबकि बलात्कारी और भ्रष्टाचारी आसानी से बाहर निकल जाते हैं, क्योंकि उनके लिए जमानत बड़ी आसानी से उपलब्ध है। यह चिंता का विषय है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अतीत में गांधी ने संसद में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है और ‘‘हम ऐसे मुद्दों पर एक बार फिर से उन्हें शेर की तरह दहाड़ते हुए देखना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\