देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के लिए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में सोशल मीडिया मंच पर भड़काऊ सामग्री और गलत सूचना का प्रसार करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, एक दिसंबर श्रीनगर में सोशल मीडिया मंच पर भड़काऊ सामग्री और गलत सूचना का प्रसार करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीनगर पुलिस और कश्मीर की साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच पर झूठी सूचना, असंतोष भड़काने वाली भड़काऊ सामग्री और दुष्प्रचार के लिए छह व्यक्तियों के खिलाफ संज्ञान लिया है। कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।’’

साइबर पुलिस ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया पर साझा की गई विभिन्न भड़काऊ और उत्तेजक सामग्री का संज्ञान लिया गया और कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है।

कुछ छात्रों की कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शहर के निगीन इलाके में एनआईटी परिसर में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुए थे।

पुलिस ने छात्र के खिलाफ समुदायों के बीच धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा देने को लेकर मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\