(तस्वीर सहित)
श्रीनगर, 25 सितंबर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार दोपहर एक बजे तक 36.93 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू की गुलाबगढ़ (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीट पर सबसे अधिक 53.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि पुंछ हवेली में 51.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
कश्मीर घाटी में 15 विधानसभा क्षेत्रों में से खानसाहिब सीट पर सबसे अधिक 45.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद कंगन (अजा) में 45 प्रतिशत और चरार-ए-शरीफ में 44.26 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया।
हब्बाकदल निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक सबसे कम 11.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY