देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: एडीजीपी ने सांबा, कठुआ जिलों की सुरक्षा, सीमा प्रबंधन की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने यहां सांबा और कठुआ के सीमावर्ती जिलों में वर्तमान सुरक्षा और सीमा प्रबंधन प्रणालियों का आकलन करने के लिए देर रात निरीक्षण किया।
जम्मू, 13 जनवरी जम्मू संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने यहां सांबा और कठुआ के सीमावर्ती जिलों में वर्तमान सुरक्षा और सीमा प्रबंधन प्रणालियों का आकलन करने के लिए देर रात निरीक्षण किया।
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जैन ने तैनाती योजनाओं की समीक्षा की और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से गणतंत्र दिवस समारोह से पहले।
एडीजीपी ने अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि कार्यक्रम स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।
उन्होंने किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, खासकर अतिविशिष्ट व्यक्तियों की यात्राओं के दौरान।
उन्होंने अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने में तेजी लाने और संभावित खतरों से निपटने के लिए समय पर जानकारी साझा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जैन ने जनशक्ति, रसद और संसाधनों के संदर्भ में पुलिस बल की तत्परता की समीक्षा की तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त चौकियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ शेरपुर नाला, बब्बर नाला, मावा और नंदपुर सहित प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया।
उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार ने जैन को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज में शांति सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए उपायों की जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)