देश की खबरें | जलील ने कुछ गलत नहीं किया: केरल के मुख्यमंत्री विजयन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी के टी जलील का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि जलील ने कोई गलत काम नहीं किया और वह अपने “राजनीतिक रुख” के चलते कांग्रेस, मुस्लिम लीग तथा भाजपा के निशाने पर हैं।
तिरुवनंतपुरम, 15 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी के टी जलील का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा कि जलील ने कोई गलत काम नहीं किया और वह अपने “राजनीतिक रुख” के चलते कांग्रेस, मुस्लिम लीग तथा भाजपा के निशाने पर हैं।
जलील को विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के एक मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने उपस्थित होना पड़ा था।
इस मामले को लेकर जलील कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा के निशाने पर हैं और विपक्ष जलील के विरोध में राज्यभर में प्रदर्शन कर रहा है।
जलील पर आरोप है कि उन्होंने एफसीआरए का उल्लंघन करते हुए राजनयिक माध्यम से कुरान की कई खेप मंगाई।
यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान में फंसे 37 भारतीय अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटे.
विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं और राज्य की शांति भंग करना चाहती हैं। जिनकी जलील से पुरानी दुश्मनी है वह उनकी आलोचना कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “जलील को उनके राजनीतिक रुख के लिए निशाना बनाया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि उनका रुख क्या है। उन्होंने एक पार्टी छोड़कर वामपंथ का दामन बहुत पहले थाम लिया था। लेकिन आईयूएमएल को यह पसंद नहीं आया।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)