एजेंसी न्यूज

PBKS vs RR, TATA IPL 2025 18th Match: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने बनाये चार विकेट पर 205 रन

घरेलू क्रिकेट में गोवा में शामिल होने के उनके हैरानी भरे कदम के कारण वह चर्चा में रहे जिससे मुंबई क्रिकेट के साथ उनके मतभेद की चर्चा तेज हो गई थी. जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन (26 गेंद में 38 रन) ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के गेंदबाजी करने के फैसले के बाद पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके राजस्थान रॉयल्स केा इस सत्र की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दिलाई.

PBKS vs RR, TATA IPL 2025 18th Match: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने बनाये चार विकेट पर 205 रन
यशस्वी जयसवाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

मुल्लांपुर: भारत के उभरते हुए स्टार यशस्वी जायसवाल (67 रन) ने समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए बल्ले से कमाल दिखाया जिससे राजस्थान रॉयल्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया. जायसवाल अभी तक तीन मैच में 1, 29 और चार रन ही बना सके थे. लेकिन इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फॉर्म में वापसी करते हुए 44 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के जड़ित शानदार पारी खेली. यह भी पढ़ें: PBKS vs RR, TATA IPL 2025 18th Match 1st Inning Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दिया 206 रनों का लक्ष्य, यशस्वी जयसवाल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

घरेलू क्रिकेट में गोवा में शामिल होने के उनके हैरानी भरे कदम के कारण वह चर्चा में रहे जिससे मुंबई क्रिकेट के साथ उनके मतभेद की चर्चा तेज हो गई थी. जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन (26 गेंद में 38 रन) ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के गेंदबाजी करने के फैसले के बाद पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करके राजस्थान रॉयल्स केा इस सत्र की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत दिलाई.

लॉकी फर्ग्यूसन ने बीच के ओवरों में सैमसन और जायसवाल दोनों को आउट किया. इसके बाद नीतिश राणा (12) भी सस्ते में आउट हो गए जिससे 11 से 15वें ओवर के बीच राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खो दिए. खतरनाक दिख रहे शिमरोन हेटमायर (12 गेंद में 20 रन) भी धमाकेदार शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना सके.

लेकिन रियान पराग (25 गेंद में नाबाद 43 रन) ने तीन छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से अंत में धमाकेदार बल्लेबाजी की जिससे राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैदान पर पहली बार 200 रन का स्कोर पार करने में कामयाब रही.

पराग और ध्रुव जुरेल (पांच गेंद में नाबाद 13 रन) ने आखिरी सात गेंदों में 20 रन जोड़े जिससे टीम ने अंतिम तीन ओवरों में 55 रन जुटाए. पहले विकेट के लिए सत्र की अपनी सर्वश्रेष्ठ 89 रन साझेदारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने मजबूत स्कोर खड़ा किया.

जायसवाल ने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में अच्छी शुरुआत करते हुए अपने स्ट्रोक्स की पूरी रेंज का इस्तेमाल किया. जायसवाल ने मार्को यानसेन पर अपर-कट छक्का जड़ा अपने इरादे जाहिर किये. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 53 रन जोड़े.

जायसवाल ने 40 गेंद में सत्र का अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया जो उनका कुल 10वां अर्धशतक है. इसके बाद उन्होंने मिडविकेट पर छक्का लगाया और फिर मार्कस स्टोइनिस की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए. पर फर्ग्यूसन ने अपनी ‘नकल बॉल’ से जायसवाल को चकमा दिया और उनके स्टंप उखड़ गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).