देश की खबरें | जयशंकर ने अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अब्दुल रशीद दोस्तम से बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति मार्शल अब्दुल रशीद दोस्तम के साथ वार्ता की जिसमें उस देश में शांति एवं स्थिरता लाने की ऐतिहासिक पहल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति मार्शल अब्दुल रशीद दोस्तम के साथ वार्ता की जिसमें उस देश में शांति एवं स्थिरता लाने की ऐतिहासिक पहल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई ।

अफगानिस्तान के प्रभावशाली नेता दोस्तम की भारत यात्रा ऐसे समय में हुई हैं जब वहां 19 साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिये हाल ही में तालिबान और अफगान सरकार के बीच पहली बार सीधी वार्ता हो हुई । वर्षो से जारी संषर्घ में अफगानिस्तान के विभिन्न इलाकों में कई हजार लोग मारे गए हैं ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मनीष सिसोदिया को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, डेंगू और कोविड-19 से संक्रमित डिप्टी सीएम मैक्स अस्पताल में हैं भर्ती: 25 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत अफगान नीत, अफगान नियंत्रित और अफगानिस्तान के स्वामित्व वाली शंति प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मार्शल अब्दुल रशीद दोस्तम से मिलकर प्रसन्न हूं । अफगानिस्तान और क्षेत्र से जुड़े घटनाक्रमों पर विचारों का आदान प्रदान किया । उनका व्यापक अनुभव और गहरी सोच प्रकट हुई । ’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कांग्रेस पर प्रहार, कहा-उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि दोस्तम ने विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला से भी मुलाकात की जिसमें अफगानिस्तान के समाज के सभी वर्गो के संवैधनिक अधिकार एवं व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हई ।

श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, ‘‘ विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला ने मार्शल अब्दुल रशीद दोस्तम से मुलाकात की और अफगान शांति वार्ता एवं उभरती स्थिति को लेकर उनके विचार जाना । अफगानिस्तान के समाज के सभी वर्गो के संवैधनिक अधिकार एवं व्यवस्था के बारे में भी चर्चा हई। भारत ने अफगानिस्तान के प्रति दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को दोहराया । ’’

गौरतलब है कि भारत अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता में एक महत्वपूर्ण पक्षकार है। उसने अफगानिस्तान में सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यो में 2 अरब डालर से अधिक निवेश किया है।

12 सितंबर को दोहा में अंतर अफगान वार्ता के उद्घाटन समारोह में भारतीय शिष्टमंडल ने हिस्सा लिया था और जयशंकर इसमें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शामिल हुए थे ।

अमेरिका और तालिबान के बीच फरवरी में शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत उभरती राजनीतिक स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज