देश की खबरें | जयशंकर ने थाईलैंड के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को थाईलैंड के अपने समकक्ष डोन प्रमुदविनई के साथ विविधि विषयों पर व्यापक चर्चा की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने, म्यांमा की स्थिति जैसे विषय शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को थाईलैंड के अपने समकक्ष डोन प्रमुदविनई के साथ विविधि विषयों पर व्यापक चर्चा की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने, म्यांमा की स्थिति जैसे विषय शामिल हैं।

समझा जाता है कि जयशंकर और प्रमुदविनई के बीच बातचीत के दौरान दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) के ढांचे के तहत सहयोग पर भी चर्चा हुई।

बैठक के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ थाईलैंड के विदेश मंत्री प्रमुदविनई के साथ दोपहर को बैठक हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों और म्यांमा की स्थिति पर चर्चा की।’’

गौरतलब है कि म्यांमा कें सेना ने एक फरवरी 2020 को तख्तापलट करके सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद नोबेल पुरस्कार विजेता सू क्यी और नेशनल लीग फॉर डेमेक्रेसी (एनएलडी) के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिश गया था।

इस तख्तापलट के बाद म्यांमा में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ था। जुलाई में म्यांमा सेना ने चार कार्यकर्ताओं को मौत की सजा की घोषणा की थी और यह आरोप लगाया था कि वे प्रशासन के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं।

जी7 समूह सहित कई देशों एवं समूहों ने इसकी निंदा की थी। भारत ने इस पर गंभीर चिंता जतायी थी।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\