Delhi: मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप, कहा- सत्येंद्र जैन को ‘फर्जी’ मामले में गिरफ्तार किया गया, क्योंकि BJP को हिमाचल प्रदेश चुनाव में हारने का डर है

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आठ साल पुराने ‘फर्जी’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया ,क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं और भाजपा को वहां चुनाव हारने का डर है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आठ साल पुराने ‘फर्जी’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया ,क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं और भाजपा को वहां चुनाव हारने का डर है.  ईडी के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुछ घंटों की पूछताछ के बाद जैन को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया गया.

सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सत्येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से एक फर्जी मामला चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं. अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के चुनाव प्रभारी हैं. सिसोदिया ने दावा किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुरी तरह से हार रही है। इसलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वह हिमाचल न जा सकें। वह कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि मामला बिलकुल फर्जी है.

बाद में संवाददाता सम्मेलन में आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि जैन को पूर्व में ईडी ने सात बार तलब किया था लेकिन उन्हें कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आप को ‘बदनाम’ करने के लिए जैन को गिरफ्तार किया गया है।

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, ‘‘आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद जैन को अब ईडी ने आप को बदनाम करने के लिए एक बेबुनियाद मामले में गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़े: Satyendar Jain Arrested: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, हवाला से जुड़ा है मामला

सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य मंत्रियों के खिलाफ छापे का हवाला देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्रीय एजेंसियों ने आप और उसके नेताओं को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जैन सभी आरोपों से मुक्त कर दिए जाएंगे जैसा कि आप के अन्य मंत्रियों और विधायकों के साथ हुआ है, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे.

ईडी ने 2018 के मामले के संबंध में जैन से पूछताछ की थी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव इस साल होना है. पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी पैठ बनाने का प्रयास कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड