विदेश की खबरें | वीडियो में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का मजाक उड़ाता दिख रहा जेलकर्मी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वीडियो में फ्लॉयड ही हत्या का मजाक उड़ाक उड़ाते हुए उसकी मौत के घटनाक्रम का नाट्य रूपांतरण दिखाया गया है।
वीडियो में फ्लॉयड ही हत्या का मजाक उड़ाक उड़ाते हुए उसकी मौत के घटनाक्रम का नाट्य रूपांतरण दिखाया गया है।
वीडियो में ग्लूसेस्टर काउंटी की फ्रैंकलिन टाउनशिप में प्रदर्शनकारी ‘जॉर्ज फ्लॉयड’ और ‘ब्लैक लाइव्ज मेटर’ (काले लोगों का जीवन मायने रखता है) के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्थानीय पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ चलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की गर्दन पर घुटने टेककर बैठा हुआ है और प्रदर्शनकारियों पर चिल्ला रहा है। प्रदर्शनकारी भी उसका विरोध करते दिख रहे है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने साझा किया है।
गौरतलब है कि फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.
हथकड़ी लगे काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन को श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान फ्लॉयड सांस रुकने की बात कहता नजर आता है।
वीडियो में दिखता है कि इसके बाद उसका हिलना-डुलना और बोलना बंद हो जाने पर भी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन अपना घुटना नहीं हटाता।
न्यूजर्सी सुधार विभाग (एनजेडीओसी) ने मंगलवार दोपहर को बयान जारी किया कि उन्हें पता चला है कि उनके एक अधिकारी ने ‘‘जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का मजाक उड़ाने वाला घृणास्पद एवं निराशाजनक वीडियो’’ फिल्माने में भाग लिया।
बयान में कहा गया है, ‘‘अधिकारी को उसके पद से निलंबित कर दिया गया है और जांच लंबित रहने तक उसे एनजेडीओसी केंद्रों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’
एक कंपनी के प्रवक्ता ने ‘द कुरियर पोस्ट’ को बताया कि फेडक्स के एक अन्य कर्मी को भी इस मामले में निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस प्रमुख ब्रायन जिम्मर और मेयर जॉन ब्रुनो ने इस घटना की निंदा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)