देश की खबरें | जहांगीरपुरी अतिक्रमण रोधी अभियान: अदालत याचिका पर आज सुनवाई करने को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया। हालांकि, इस स्तर पर प्रक्रिया में दखल देने से उसने इनकार कर दिया है।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ दायर याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया। हालांकि, इस स्तर पर प्रक्रिया में दखल देने से उसने इनकार कर दिया है।

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने वकीलों को उनकी याचिकाएं दायर करने का निर्देश दिया और कहा, ‘‘ मैं कुछ नहीं कह रहा हूं (विध्वंस कार्य रोकने के लिए), लेकिन उन्हें (अधिकारियों को) तैयार रहना चाहिए (निर्देशों के लिए)।’’

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय पहले ही मामले पर गौर कर रहा है।

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाएं दायर होने के बाद दिन में इन पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने पाया कि ‘‘ कोई नई कार्रवाई नहीं की जा रही’’ और अभियान पहले से ही जारी था।

पीड़ित पक्षों में से एक की ओर से पेश हुईं वकील ने अदालत से दोपहर दो बजे तक निवासियों को ‘‘सुरक्षा’’ प्रदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद, कुछ स्थानीय लोग क्षेत्र में नहीं हैं और कुछ हिरासत में हैं।

गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों के अलावा एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\