खेल की खबरें | अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये जल्दी पहुंचे थे जडेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रविंद्र जडेजा एडबस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से काफी पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच गए थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला चूंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।

बर्मिंघम, चार जुलाई रविंद्र जडेजा एडबस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से काफी पहले अतिरिक्त बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच गए थे जिसका फायदा भी उन्हें मिला चूंकि कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।

जडेजा और गिल ने 203 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 587 रन बना लिये ।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उन्हें काफी शॉर्ट गेंदें फेंकी लेकिन जडेजा इसके लिये तैयार थे ।

भारतीय खिलाड़ियों को टीम बस से जाना था लेकिन समझा जाता है कि जडेजा ने मैदान पर जल्दी पहुंचने के लिये विशेष अनुमति ली थी ।

उन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगा कि बल्लेबाजी का अतिरिक्त अभ्यास करना चाहिये क्योंकि गेंद अभी नयी थी । मुझे लगा कि नयी गेंद को खेल जाऊंगा तो पारी में आगे आसानी होगी । खुशकिस्मती से मैं लंच तक खेल पाया और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन के साथ अच्छी बल्लेबाजी की।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में जितनी अधिक बल्लेबाजी करेंगे, उतना ही बेहतर होगा । गेंद किसी भी समय स्विंग ले सकती है और ऐसे में दिक्कत आ सकती है ।’’

यह पूछने पर कि क्या रन बनाने से उन्हें गेंदबाजी में भी मदद मिली, उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप बल्ले से योगदान देते हैं तो बहुत अच्छा लगता है । जब टीम देश से बाहर खेल रही है और टीम को आपकी अधिक जरूरत है तो और भी अच्छा लगता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू