देश की खबरें | धनशोधन मामले में दिल्ली की अदालत में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के एक धनशोधन मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुईं।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के एक धनशोधन मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुईं।
उनके और कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था।
विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने मामले में आरोपों पर दलीलें सुनना शुरू किया।
अदालत ने पिछले साल 15 नवंबर को फर्नांडीज को मामले में 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही प्रतिभूति राशि पर जमानत दी थी।
अदालत ने 31 अगस्त, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लिया था और फर्नांडीज को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा।
ईडी जांच के सिलसिले में कई बार फर्नांडीज को समन भेज चुकी है। पूरक आरोप पत्र में पहली बार उनका नाम आरोपी के तौर पर आया है।
ईडी के पहले के आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं था।
हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडीज और अभिनेत्री नोरा फतेही द्वारा दर्ज बयानों का उल्लेख था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)