देश की खबरें | ‘ग्रोइन’ और कमर में खिंचाव की शिकायत के बाद अय्यर के अंतिम तीन टेस्ट में चुनने की संभावना नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रेयस अय्यर ने कमर और ‘ग्रोइन’ में खिंचाव की शिकायत की है जिसके बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना नहीं है।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी श्रेयस अय्यर ने कमर और ‘ग्रोइन’ में खिंचाव की शिकायत की है जिसके बाद उनके इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की संभावना नहीं है।
अय्यर को कमर में लगातार परेशानी हो रही है जिसके लिए उन्होंने पिछले साल सर्जरी भी करायी थी।
अय्यर (29 वर्ष) ने पहले दो टेस्ट में 35, 13, 27 और 29 रन की पारी खेली थी। वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये थे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उन्होंने खिंचाव और कमर में दर्द की शिकायत की है। ’’
भारत पहले ही चोटों की समस्या से जूझ रहा है क्योंकि उसके मुख्य खिलाड़ी केएल राहुल और रविंद्र जडेजा चोटिल हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे और उनके राजकोट और रांची में होने वाले मुकाबलों के लिए भी उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।
भारतीय चयनकर्ताओं को अभी अंतिम तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करनी है जो वे शुक्रवार को कर सकते हैं। श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।
भारतीय खिलाड़ी 11 फरवरी को राजकोट पहुंचेंगे और इंग्लैंड के एक दिन बाद वहां पहुंचने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

