एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ओडिशा के खिलाफ मुकाबले के लिए अय्यर की मुंबई टीम में वापसी, पृथ्वी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की ओडिशा के खिलाफ बुधवार से यहां होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के लिए गत चैंपियन मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

खेल की खबरें | ओडिशा के खिलाफ मुकाबले के लिए अय्यर की मुंबई टीम में वापसी, पृथ्वी बाहर

मुंबई, पांच नवंबर भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की ओडिशा के खिलाफ बुधवार से यहां होने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के लिए गत चैंपियन मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को हालांकि टीम में जगह नहीं मिली है।

अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के पिछले मैच में नहीं खेले थे जो ड्रॉ रहा था।

त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले के लिए अगरतला रवाना होने से पहले टीम से बाहर किए गए पृथ्वी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है।

सत्र की शुरुआत में मुंबई टीम का हिस्सा होने के अलावा ईरानी कप खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल पृथ्वी को फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण बाहर रखा गया था।

मुंबई की टीम इस प्रकार है:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).