खेल की खबरें | एसए20 में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू करना जल्दबाजी होगी: ग्रीम स्मिथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एसए20 लीग कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम जैसी नयी चीजों के प्रयोग के लिए खुला है लेकिन फिलहाल वह खेल प्रेमियों के लिए इसे सरल रखने पर ध्यान लगाये हैं।
चेन्नई, नौ सितंबर एसए20 लीग कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम जैसी नयी चीजों के प्रयोग के लिए खुला है लेकिन फिलहाल वह खेल प्रेमियों के लिए इसे सरल रखने पर ध्यान लगाये हैं।
आईपीएल का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम टीमों को मैच के किसी भी समय अपनी पसंद के एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे पिछले सत्र में आईपीएल में शुरू किया गया था जिस पर राय विभाजित थी कि क्या यह हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका को कम कर रहा है क्योंकि टीमें ज्यादातर मौकों पर बड़े हिट लगाने वाले खिलाड़ियों को चुनती हैं।
स्मिथ ने कहा कि एसए20 अभी के लिए सरल और पारंपरिक क्रिकेट पर डटे रहने का इरादा रखता है।
अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले एसए20 के तीसरे सत्र से पहले स्मिथ ने पीटीआई से कहा, ‘‘आईपीएल और इसके इम्पैक्ट प्लेयर नियम की तुलना में हम कम प्रयोग कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट को मजबूत बनाये रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग इसके क्रिकेट पहलू को समझें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि अच्छा क्रिकेट खेला जाए और प्रशंसक इसका जितना हो सके उतना आनंद लें। हमने वैश्विक स्तर पर नियमों के अनुसार इसे सरल रखने की कोशिश की है। ’’
उन्होंने कहा कि एसए20 में इस तरह का बदलाव लाना अभी जल्दबाजी होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

