NZ vs AUS, ICC T20 World Cup Final: केन विलियमसन का बड़ा बयान, कहा- यह हमारे लिये एक अन्य मैच की तरह है
उन्होंने कहा, ‘‘यह टीम सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और निश्चित तौर पर एक दूसरे का पूरा साथ दे रही है. हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि हम नियमित सीखने की कोशिश करें और हमने इसे देखा भी है. कल इसके लिये हमारे पास एक और मौका होगा.’’
दुबई: न्यूजीलैंड (New Zealand) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में आस्ट्रेलिया (AUstralia) के खिलाफ ‘बड़े फाइनल’ की चर्चा को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि यह हमारे लिए एक अन्य मैच की तरह है जिसमें उनका ध्यान अपनी अच्छी लय को बरकरार रखने पर होगा. न्यूजीलैंड की टीम 2015 और 2019 वनडे विश्व कप (2019 ODI World Cup) के फाइनल में पहुंची थी और उसने पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीती. NZ vs AUS, ICC T20 World Cup Final: फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
विलियमसन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, "यह बहुत कड़ी मेहनत का प्रतिबिंब है, लेकिन कल हमारे लिये केवल एक अन्य मैच है और हम फिर से छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देंगे. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह टीम सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और निश्चित तौर पर एक दूसरे का पूरा साथ दे रही है. हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि हम नियमित सीखने की कोशिश करें और हमने इसे देखा भी है. कल इसके लिये हमारे पास एक और मौका होगा.’’
प्रदर्शन में निरंतरता होने के बावजूद न्यूजीलैंड फाइनल में ‘अंडरडॉग’ के रूप में उतरेगा और कप्तान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. विलियमसन ने कहा, "इसका वास्तव में हमारे लिये कोई खास मायने नहीं है. हम अपनी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं और एक टीम के रूप में सुधार करते रहने की पूरी कोशिश करते हैं. अलग-अलग तमगे या ऐसी किसी चीज पर हमारा नियंत्रण नहीं है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

