England Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Final Match: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 5 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमें अपराजित रही हैं और अब खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इंग्लैंड की कमान नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) कर रही हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. यह भी पढ़ें: ENG-W vs AUS-W, World Cup 2026 Final Match Stats And Preview: महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और बिना कोई मैच हारे फाइनल तक का सफर तय किया है. हालांकि, जब बात टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की आती है तो इतिहास पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में नजर आता है. ऐसे में इंग्लैंड के सामने इस बार इतिहास बदलने की बड़ी चुनौती होगी.
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 3 बार इंग्लैंड को हरा चुका है ऑस्ट्रेलिया
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने होंगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन बार खिताबी मुकाबला खेला गया है और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है.
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 2012 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 2014 के फाइनल में भी कंगारू टीम ने इंग्लैंड को मात दी. फिर 2018 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. यानी अब तक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 का अजेय रिकॉर्ड है. ऐसे में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था.
हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया आगे है, लेकिन इंग्लैंड का घरेलू रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है. इंग्लैंड की टीम ने अपने देश में खेले गए वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सभी 11 मुकाबले जीते हैं और अभी तक उसे एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है. ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला यह फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है, जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया अपना दबदबा कायम रखना चाहेगा तो दूसरी ओर इंग्लैंड इतिहास बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.













QuickLY