देश की खबरें | आईटीएफ विश्व टूर जे300: सेंथिल जीते, वरूण और अर्णव ने भी किया उलटफेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीर्ष वरीय सेंथिल कुमार ने आईटीएफ जे300 टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को यहां अपने अभियान की शुरुआत जापान के इटो कोमादा के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ की जबकि वरूण वर्मा ने उलटफेर करते हुए सातवें वरीय इल्या माल्तसेव को हराया।

नयी दिल्ली, छह जनवरी शीर्ष वरीय सेंथिल कुमार ने आईटीएफ जे300 टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को यहां अपने अभियान की शुरुआत जापान के इटो कोमादा के खिलाफ सीधे सेट में जीत के साथ की जबकि वरूण वर्मा ने उलटफेर करते हुए सातवें वरीय इल्या माल्तसेव को हराया।

सत्र के पहले टूर्नामेंट में सेंथिल ने जापान के प्रतिद्वंद्वी कोमादा को सीधे सेट में 6-3 6-4 से हराया।

दूसर तरफ वरूण ने कड़े मुकाबले में माल्तसेव को 7-5 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

अर्णव पापरकर और समर्थ सहिता ने भी अगले दौर में जगह बनाई जिससे 300 रैंकिंग अंक वाले इस जूनियर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में कम से कम चार भारतीय खेलेंगे।

अर्णव ने तुर्की के करीम यिलमाज के रूप में वरीयता प्राप्त के खिलाड़ीको आसानी से सीधे सेट में 6-1 6-4 से हराया जबकि समर्थ ने एलेन आइखानोव को इसी स्कोर से मात दी।

रियान शर्मा, आरव चावला और शंकर हेसनैम जैसे भारतीय खिलाड़ियों को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा।

शंकर को आठवें वरीय रोमन खारलामोव के हाथों 1-6 2-6 से हार मिली जबकि आरव को कोरिया के हियोन सियोक सियो ने 6-2 6-1 से हराया।

रियान को कोरिया के चौथे वरीय डोंगह्युन हुआंग को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद पहले दौर में 5-7 2-6 से हार झेलनी पड़ी।

लड़कियों के एकल वर्ग में रिषिता रेड्डी बासिरेड्डी और ऐश्वर्या जाधव ही जीत दर्ज कर पाईं।

रिषिता ने कड़े मुकाबले में कजाखस्तान की इवा कोरिशेवा को 7-6 6-3 से हराया जबकि ऐश्वर्या ने दारिया कोरेशकोवा को 6-2 6-3 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार