जरुरी जानकारी | आईटीसी का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 6.5 प्रतिशत बढ़कर 5,400 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.51 प्रतिशत बढ़कर 5,400.51 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 6.51 प्रतिशत बढ़कर 5,400.51 करोड़ रुपये रहा है।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 5,070.09 करोड़ रुपये रहा था।

आईटीसी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उत्पाद बिक्री से उसकी सकल आमदनी आलोच्य तिमाही में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 19,337.84 करोड़ रुपये हो गई। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 18,901.76 करोड़ रुपये रही थी।

आईटीसी की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 2.43 प्रतिशत बढ़कर 19,484.50 करोड़ रुपये रही है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 19,020.65 करोड़ रुपये रही थी।

आईटीसी ने तिमाही आंकड़े जारी करते हुए कहा, “चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक और परिचालन माहौल के बीच कंपनी ने तिमाही के दौरान मजबूत प्रदर्शन दिया।”

दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 5.33 प्रतिशत बढ़कर 13,453.73 करोड़ रुपये हो गया।

दिसंबर तिमाही में संपूर्ण एफएमसीजी खंड (सिगरेट कारोबार समेत) से कंपनी की आमदनी 4.47 प्रतिशत बढ़कर 13,513.43 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,934.67 करोड़ रुपये रही थी।

सिगरेट खंड से आईटीसी की आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में 2.59 प्रतिशत बढ़कर 8,295.18 प्रतिशत हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,085.72 करोड़ रुपये थी।

एफएमसीजी-अन्य खंड से आईटीसी की आमदनी भी दिसंबर तिमाही में 7.61 प्रतिशत बढ़कर 5,218.25 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,848.95 करोड़ रुपये थी।

आईटीसी की होटल खंड से आमदनी अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 872.46 करोड़ रुपये हो गई।

दिसंबर तिमाही में आईटीसी का कृषि कारोबार गेहूं और चावल के निर्यात पर प्रतिबंध से प्रभावित होने के कारण मामूली घटकर 3,273.23 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 3,305.21 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार