खेल की खबरें | इतालवी युवा मुसेत्ती ने वावरिंका को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका के हर शॉट का मुसेत्ती ने माकूल जवाब दिया । वह एटीपी टूर पर जीत दर्ज करने वाले 2002 में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए ।
तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता वावरिंका के हर शॉट का मुसेत्ती ने माकूल जवाब दिया । वह एटीपी टूर पर जीत दर्ज करने वाले 2002 में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए ।
वावरिंका ने अमेरिकी ओपन नहीं खेला था ।
यह भी पढ़े | Eng vs Aus, ODI Series 2020: जाम्पा स्मिथ को लेकर दिया बड़ा बयान.
मुसेत्ती 2018 अमेरिकी ओपन जूनियर फाइनल में उपविजेता था और उन्होंने 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर खिताब जीता था ।
इटली के वाइल्ड कार्डधारी सल्वातोर कारूसो ने अमेरिकी क्वालीफायर टेनिस सैंडग्रेन को मात दी । अब उनका सामना सर्बिया के धुरंधर नोवाक जोकोविच से होगा । वहीं मुसेत्ती की टक्कर केइ निशिकोरि से होगी जो कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अमेरिकी ओपन नहीं खेल सके थे ।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.
महिला वर्ग में कैटरीना सिनियाकोवा ने तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंजेलिक कर्बर को 6 . 3, 6 . 1 से हराया । वहीं 16 वर्षीय अमेरिकी कोको गॉ ने ओंस जाबेउर को 6 . 4, 6 . 3 से मात दी । अब उनका सामना पूर्व फ्रेंच ओपन और विम्बलडन चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा से होगा जिसने स्लोएने स्टीफेंस को 6 . 3, 6 . 3 से हराया ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)