जरुरी जानकारी | आईटीए ने केन्द्रीय बजट में चाय कामगारों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय चाय संघ (आईटीए) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल और असम में चाय कामगारों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान की सराहना की।

कोलकाता, एक फरवरी भारतीय चाय संघ (आईटीए) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल और असम में चाय कामगारों के कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान की सराहना की।

आईटीए ने एक बयान में कहा, इससे टिकाऊपन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ जुड़ाव की स्थिति में सुधार आयेगा।

इससे पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्तवर्ष 2021-22 के लिए पहला ‘पेपरलेस’ केंद्रीय बजट पेश किया।

संघ ने कहा कि यह भी उम्मीद है कि चाय बागान के लोगों को आवास, शिक्षा, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा।

असम और पश्चिम बंगाल में अधिकांश चाय बागान दूर-दराज के स्थानों में स्थित हैं जहां परिवहन के संदर्भ में कई बाधायें हैं।

आईटीए ने कहा, ‘‘असम में सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 3,400 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल में 25,000 करोड़ रुपये के आवंटन से सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे चाय बागानों से गंतव्य स्थान तक तेजी से आवाजाही हो सकेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें