Pune: दोस्त को घर बुलाकर पिलाई शराब, फिर रेप के बाद बनाया वीडियो, आरोपी IT कर्मी गिरफ्तार
लड़की ने एक महीने पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी. लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे ऑफिस का काम पूरा करने के लिए कई बार अपने घर पर आने के लिए कहा.
पुणे (महाराष्ट्र), 27 जून: पुणे के बावधान क्षेत्र में अपने घर में महिला सहकर्मी को शराब पिलाकर उससे बलात्कार के आरोप में 31 वर्षीय आईटी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हरिद्वार के रुड़की में मां-बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
हिंजावाड़ी पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा कि घटना छह जून की है, जब आरोपी ने महिला सहकर्मी को अपने घर खाने पर बुलाया था अधिकारी के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने महिला को शराब पीने के लिए दबाव डाला और फिर उससे बलात्कार किया अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया था.
उन्होंने बताया, ‘‘उसने छह जून की घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 10 जून को महिला को फिर अपने घर बुलाया और उससे बलात्कार किया. इसके बाद जब आरोपी ने उसे (महिला को) 25 जून को फिर आने का दबाव डाला तो उसने पुलिस से संपर्क किया.’’
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 354 (यौन उत्पीड़न) और 327 (जहरीला पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाने) के तहत गिरफ्तार किया गया है.
हिंजेवाड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वी मुगलिकर ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया और फिर उसे अदालत में पेश किया जाएगा. जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़ित लड़की को तब बुलाता था, जब उसकी पत्नी घर पर नहीं होती थी. आरोपी, उसकी पत्नी और लड़की तीनों हिंजवडी स्थित एक ही सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

