ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा: 72 घंटे में मिल सकती है दक्षिण अफ्रीका से कर्नाटक लौटे कोरोना पॉजिटिव शख्स की रिपोर्ट
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो व्यक्तियों में से एक के नमूने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट अगले दो या तीन दिन में आने की उम्मीद है। दोनों व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाए गए थे और उनमें से एक में रोग के लक्षण ''डेल्टा स्वरूप से अलग'' थे।
बेंगलुरु: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से लौटे दो व्यक्तियों में से एक के नमूने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट अगले दो या तीन दिन में आने की उम्मीद है. दोनों व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पाए गए थे और उनमें से एक में रोग के लक्षण ''डेल्टा स्वरूप से अलग'' थे. Omicron Variant: कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट के खिलाफ कोविशील्ड और कोवैक्सीन कितनी कारगर? विशेषज्ञों ने बताई यह बड़ी बात
हालांकि, उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका से यहां आए कोरोना वायरस से पीड़ित इन दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''दो संक्रमित व्यक्तियों में से एक का नमूना कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से अलग है. इसलिए, हमने इसे आईसीएमआर को भेजा. रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं.''
ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अधिकारियों के साथ एक बैठक से पहले, सुधाकर ने कहा कि विदेश से आने वाले और कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के लिए वह संभावित पृथक-वास नियमों पर चर्चा करेंगे.
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की पहचान की गई है, जिसे बेहद संक्रामक बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

